हजारीबाग : पुलिस ने अभियान चला यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक

Hazaribagh : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार देर रात हजारीबाग पुलिस ने यातायात नियमों के लिये विशेष अभियान चलाया. अभियान के...

Hazaribagh : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार देर रात हजारीबाग पुलिस ने यातायात नियमों के लिये विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौक चौराहों और बाजार क्षेत्रों में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.

इन क्षेत्रों में चला अभियान

अभियान के दौरान डिस्ट्रिक्ट मोड़, पीटीसी चौक, मटवारी चौक, बाबूगांव चौक, कोर्रा चौक, त्रिमूर्ति चौक, इंद्रपुरी चौक, वी मार्ट, पानी टंकी, पैगोडा चौक, ख्वाजा चौक, छोटी ग्वालटोली, सांसद मोड़, सुंदरी मार्केट, झंडा चौक और पंच मंदिर चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रचार प्रसार किया गया. इसके साथ ही नो पार्किंग अभियान के लिये विभिन्न चौक चौराहों पर विशेष निगरानी की गयी.

 

ALSO READ : झारखंड: गोलियों से दहले दो शहर, धनबाद में चालक के घर पर गोलीबारी, जमशेदपुर में बकाया मांगने पर दुकानदार पर फायरिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *