चार बच्चों के पिता की दूसरी शादी पर गांव में बवाल, मां को खंभे से बांधकर किया हंगामा

Giridih: तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में रविवार शाम एक पारिवारिक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. चार बच्चों के पिता...

Giridih: तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में रविवार शाम एक पारिवारिक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. चार बच्चों के पिता पिंटू कुमार जब एक दूसरी महिला को लेकर अपने घर पहुंचे, तो घर में हंगामा शुरू हो गया. देखते ही देखते मामला पूरे गांव में फैल गया और माहौल तनावपूर्ण बन गया.

पहली पत्नी और परिवार ने किया विरोध

बताया जा रहा है कि पिंटू कुमार की पहली पत्नी और परिवार के लोगों ने दूसरी महिला के घर आने का विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बड़े विवाद में बदल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पहली पत्नी के मायके से कई महिलाएं मौके पर पहुंचीं. आरोप है कि जब उन्हें पिंटू कुमार नहीं मिला, तो गुस्साई महिलाओं ने उसकी मां मालती देवी को पकड़ लिया.

सहिया कर्मी ने मां को खंभे से बांधा

मालती देवी स्वास्थ्य विभाग में सहिया के पद पर कार्यरत हैं. महिलाओं ने बेटे को बुलाने की मांग करते हुए उन्हें गांव के बीच बिजली के खंभे से बांध दिया. यह नजारा देखते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई और पूरा इलाका तमाशे में बदल गया.

Read Also: झारखंड: गोलियों से दहले दो शहर, धनबाद में चालक के घर पर गोलीबारी, जमशेदपुर में बकाया मांगने पर दुकानदार पर फायरिंग

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला

घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए मालती देवी को खंभे से मुक्त कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया. मालती देवी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट भी की गई. वहीं दूसरी ओर महिलाओं ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पिंटू कुमार और उसके साथ आई महिला को थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है. महिला के पहले से विवाहित होने और तलाक से जुड़े दावों की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

गांव में दिनभर बनी रही चर्चा

एक व्यक्ति के निजी फैसले से शुरू हुआ यह विवाद रविवार को पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा. अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *