होमगार्ड जवानों को पुलिस कर्मियों के समान महंगाई भत्ता देने की मांग, CM को भेजा ज्ञापन

Ranchi : राज्य के होमगार्ड जवानों ने पुलिस कर्मियों के समान महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग को लेकर एक बार फिर...

सांकेतिक तस्वीर

Ranchi : राज्य के होमगार्ड जवानों ने पुलिस कर्मियों के समान महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है. झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक विस्तृत मांग पत्र भेजा है. ज्ञापन में एसोसिएशन ने झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कहा है कि अदालतों ने होम गार्ड जवानों को पुलिस कर्मियों के समकक्ष न्यूनतम वेतन और अन्य भत्ते देने का स्पष्ट आदेश पारित किया है. इसी आदेश के अनुपालन में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अगस्त 2024 में मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद गृह रक्षकों के लिए 1088 रुपये प्रतिदिन का पारिश्रमिक भत्ता निर्धारित किया.

महंगाई भत्ते में कोई बढ़ोतरी नहीं

एसोसिएशन के मुताबिक जिस समय झारखंड सरकार ने गृह रक्षकों के पारिश्रमिक भत्ते में वृद्धि की थी, उस समय पुलिस कर्मियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था. लेकिन वर्तमान समय में पुलिस कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है. फिर भी राज्य के होम गार्ड जवानों के महंगाई भत्ते में इसके अनुरूप कोई बढ़ोतरी नहीं की हुई है. इस विसंगति के कारण प्रदेश के हजारों गृह रक्षक जवान भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर हैं. होमगार्ड एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से विनम्र निवेदन किया है कि अदालती आदेशों के आलोक में पुलिस कर्मियों के समतुल्य न्यूनतम वेतन और भत्तों का लाभ देते हुए गृह रक्षकों के महंगाई भत्ते में भी जल्द नियमानुसार वृद्धि की जायें.

 

ALSO READ : आम आदमी बनकर रांची की सड़कों पर निकलें CM हेमंत सोरेन, विधि व्यवस्था की ली जानकारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *