कोडरमा:मरकच्चो में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत चोपनाडीह पंचायत के ग्राम बांसडीह में राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर जिला विधिक...

Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत चोपनाडीह पंचायत के ग्राम बांसडीह में राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के आदेशानुसार सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में व्यवहार न्यायालय कोडरमा के अपर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा गौतम कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल नवल किशोर मुख्य रूप से उपस्थित थे.

मुफ़्त कानूनी जानकारी दिए गए 

उपस्तिथ सचिव के द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताए कि प्री- लिटिगेशन के तहत बैंक ऋण के मामले ,बिजली से संबंधित मामले ,बीमा से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले ,मोटर वाहन दुर्घटना के मामले, पारिवारिक विवाद के मामले एवं मुफ्त कानूनी सहायता, कम समय में न्याय पाने इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दिए. अधिवक्ता नवल किशोर के द्वारा बाल विवाह, डायन प्रथा, अंधविश्वास, लोक जन कल्याणकारी योजनाओं में सहयोग करने इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दिए गए.

कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक की गयी 

वहीं शिविर में कार्यक्रम का संचालन पारा लीगल वालंटियर महेश्वरी प्रसाद कुशवाहा के द्वारा किया गया. यह कार्यक्रम आम लोगो तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने तथा उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. कार्यक्रम में मुखिया सिकंदर पंडित, पी एल भी मुकेश प्रसाद,नीरज कुमार, विकास रजक, पिंकी कुमारी ,दिवाकर रोशन,  ग्रामीण नारायण यादव, योगा के शिक्षक, के साथ-साथ दर्जनों महिला पुरुष शिविर में मौजूद थे.

AlsoRead:मोहर्रम जनरल का चुनाव 7 जून को, बैलेट पेपर से होगा मतदान

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *