Chakradharpur: बाहुड़ा रथ यात्रा के प्रथम दिन शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा गुंडिचा मंदिर से रथ पर सवार होकर श्री मंदिर के लिए प्रस्थान किए. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से रथ खींचा. भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
शनिवार को महाप्रभु का रथ पहुंचेगा श्री मंदिर
पहले दिन रथ को बोड़दांड स्थित गणेश मंदिर के समीप रात्रि विश्राम के लिए रखा गया. शनिवार को यात्रा पुनः शुरू होगी और महाप्रभु का रथ श्री मंदिर पहुंचेगा. बाहुड़ा यात्रा के अवसर पर पुराना बस्ती में मेला भी लगा, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे मार्ग में पुलिस बल तैनात रहा.
यह भी पढ़ें: रांची: बड़ी परियोजनाओं पर DC की सख्ती, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
