सरायकेला: सदर अस्पताल की बड़ी कामयाबी,जटिल ओरल सर्जरी ने लौटाई मरीज की मुस्कान

Seraikela: सदर अस्पताल सरायकेला के दंत विभाग में शुक्रवार को एक जटिल ओरल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई. सफल ऑपरेशन के बाद मरीज...

Seraikela
सरायकेला सदर अस्पताल में जटिल ओरल सर्जरी सफल
Seraikela: सदर अस्पताल सरायकेला के दंत विभाग में शुक्रवार को एक जटिल ओरल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई. सफल ऑपरेशन के बाद मरीज को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिली है.चौका थाना क्षेत्र निवासी चारु महतो के गाल के ऊपरी हिस्से में पिछले छह महीने से मांस की गांठ थी. इसके कारण उन्हें तेज दर्द के साथ खाने-पीने में भी काफी दिक्कत हो रही थी.

डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक किया ऑपरेशन

नियमित जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. रीना सिंह और दंत स्वास्थ्य विज्ञान के राजू कुमार पासवान की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर गांठ को निकाल दिया. ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य बताई गई है.

 

 

मुंह की सफाई और तंबाकू से दूरी की सलाह

डॉक्टरों ने मरीज को मुंह और दांतों की नियमित सफाई रखने की सलाह दी. साथ ही बताया कि इस तरह की समस्याएं तंबाकू, गुटका, पान मसाला, खैनी और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन तथा मुंह की साफ-सफाई में लापरवाही के कारण हो सकती हैं.

तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

एनसीडी विभाग, सरायकेला-खरसावां की ओर से लोगों को समय-समय पर तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. विभाग ने लोगों से तंबाकू का सेवन छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सके.

ALSO READ: सरायकेला: भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर JPSC-JSSC भर्ती में अनियमितता को लेकर किया विरोध

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *