रांची: बड़ी परियोजनाओं पर DC की सख्ती, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Ranchi: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में रांची जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं, भू-अर्जन कार्यों, राष्ट्रीय...

Ranchi
रांची की विकास परियोजनाओं पर डीसी सख्त
Ranchi:  जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में रांची जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं, भू-अर्जन कार्यों, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे और फ्लाईओवर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया.

समय पर पूरी हों जनहित की परियोजनाएं

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़ी आधारभूत संरचना परियोजनाओं का समय पर पूरा होना राज्य के विकास के लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया.

मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

एनएचएआई की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान नारो-टिकराटोली परियोजना के शेष रैयतों को जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया गया. वहीं कोयलारी-रामपुर इंटरचेंज परियोजना में भी मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया.

रेलवे और फ्लाईओवर परियोजनाओं पर भी फोकस

बैठक में लिंक लाइन लोधमा और इलू-सिल्ली रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित मुआवजा भुगतान तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही कांटाटोली-सिरमटोली फ्लाईओवर समेत अन्य निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी. कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

ALSO READ: पलामू: अवैध खनन पर प्रशासन का एक्शन, संदिग्ध चालान के साथ छरी लदा ट्रैक्टर जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *