चन्दवारा में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग, जलकर राख

Koderma: भारतीय स्टेट बैंक, चन्दवारा के समीप मंगलवार शाम एक बैटरी चालित ई-स्कूटी में अचानक आग लग जाने से वह पूरी तरह...

Koderma: भारतीय स्टेट बैंक, चन्दवारा के समीप मंगलवार शाम एक बैटरी चालित ई-स्कूटी में अचानक आग लग जाने से वह पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्कूटी मालिक दीपक रजक ने बताया कि उन्होंने इसी वर्ष अप्रैल माह में झुमरीतिलैया स्थित एक निजी शोरूम से नई बैटरी चालित स्कूटी खरीदी थी. सोमवार रात उन्होंने स्कूटी को चार्जिंग पर लगाया था. मंगलवार को स्कूटी को करीब दो किलोमीटर चलाने के बाद अपनी दुकान के सामने खड़ा कर दिया गया था.

शॉर्ट सर्किट या बैटरी खराबी की आशंका

कुछ घंटों बाद स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते उसमें आग लग गई और पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई. स्थानीय लोगों ने आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट अथवा बैटरी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई है. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

ALSO READ: कोडरमा में अपर समाहर्ता के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *