कोडरमा में अपर समाहर्ता के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

Koderma: अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं. जनता...

Koderma: अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार के दौरान जबरन मकान निर्माण करने, खराब चापानल की मरम्मत कराने, मुआवजा राशि उपलब्ध कराने, जमीन पर जबरन कब्जा करने, बकाया मजदूरी दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

अपर समाहर्ता ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

ALSO READ: उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामलाः दो आरोपियों के ABP पर सुनवाई 8 को

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *