Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक: CM हेमंत ने कहा- एम्बुलेंस के लिए ओला-उबर जैसा कॉन्सेप्ट और AI आधारित कॉल सेंटर शुरू करने का प्लान

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में स्वास्थ्य विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में स्वास्थ्य विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़, आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया.

एम्बुलेंस सेवा के लिए ओला-उबर’ कॉन्सेप्ट और AI कॉल सेंटर

मुख्यमंत्री ने राज्य में एम्बुलेंस सेवाओं को लेकर आ रही शिकायतों और गर्भवती महिलाओं से जुड़ी अप्रिय खबरों पर कड़ी चिंता व्यक्त की. उन्होंने निर्देश दिया कि,

राज्य भर में एम्बुलेंस सेवा को ओला और उबर के कॉन्सेप्ट पर शुरू करने का काम किया जाए. इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक एआई -बेस्ड (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कॉल सेंटर शुरू करने का प्लान बनाया जाए.

स्वास्थ्य विभाग को इस पूरे कॉन्सेप्ट पर एक हफ्ते के भीतर विस्तृत प्लान बनाकर सबमिट करने का आदेश दिया गया है.

रिक्त पदों पर तत्काल बहाली और विभागों का पुनर्गठन

सीएम ने निर्देश दिया कि राज्य में एएनएम और जी एनएम के रिक्त पदों पर तुरंत बहाली की जाए. इसके साथ ही स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स और सामान्य डॉक्टरों की नियुक्तियां भी जल्द से जल्द पूरी की जाएं. सीएम ने

स्वास्थ्य विभाग को अपने निदेशालयों को पुनर्गठन करने का प्लान सबमिट करने को कहा गया है.

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग कार्ययोजना

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य जरूरतें अलग-अलग होती हैं. इसलिए विभाग दोनों क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कार्ययोजना बनाकर सबमिट करे. इसके अलावा, राज्य भर के रेफरल सिस्टम का ऑडिट कराकर रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया गया है.

Also Read: राज्य और केंद्र के बीच JJM 2.0 पर MOU साइन: CM सोरेन ने उठाए 6,500 करोड़ के बकाये और NOC के मुद्दे

रांची सदर अस्पताल में देश का पहला सेंट्रल रेडियोलॉजी हब

बैठक में सीएम ने खुशी जाहिर करते हुए बताया किसदर अस्पताल, रांची में ‘सेंट्रल रेडियोलॉजी हब बनाया गया है, जो किसी भी सरकारी सेटअप में देश का पहला ऐसा अनूठा सेटअप है. इस आधुनिक हब से राज्य के सभी जिलों को जोड़ दिया गया है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी.

ब्लड बैंक के लिए बनेगा ऐप, लगेगा आई-चेकअप कैंप

सीएम ने बैठक राज्य में ब्लड सेपरेशन यूनिट स्थापित करने और ब्लड बैंक के लिए जरूरी लाइसेंस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसे।ऐप-बेस्ड बनाया जाएगा. सरकारी दफ्तरों और पुलिस कर्मियों के बीच निरंतर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे. राज्य भर में चार से पांच दिन विशेष आई-चेकअप कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है.

मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ेंगी, समय पर पूरे होंगे निर्माण कार्य

सीएम ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में यूजी और पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए विभाग को आगे बढ़ने का निर्देश दिया. इसके अलावा सभी मेडिकल कॉलेजों में पुनर्वास और थेरेपी सेंटर शुरू करने का प्लान मांगा गया है. निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों के काम में तेजी लाने के लिए कहा गया है कि पेमेंट में कोई देरी न हो और काम समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए.

अबुआ दवाखाना और अस्पताल कायाकल्प योजना

मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना के तहत सभी सदर अस्पतालों को आधुनिक और बेहतर बनाया जाएगा. पुराने सदर अस्पतालों को आरामदायक बनाने के लिए वहां एयर कूल कॉन्सेप्ट शुरू किया जाएगा.

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ दवाखाना को भी जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का निर्देश दिया गया है.

आयुष्मान योजना का ऑडिट और ABHA कार्ड ड्राइव

आयुष्मान भारत योजना के तहत निबंधित (इम्पैनल्ड) सभी अस्पतालों का तुरंत ऑडिट कराकर विभाग को रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है. आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पूरे राज्य में कैंपेन मोड में ड्राइव चलाई जाएगी. इस अभियान को स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों तक ले जाया जाएगा ताकि हर नागरिक का हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटल हो सके. मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है. उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पतालों में गंदगी बिल्कुल न रहे, इन्हें पूरी तरह स्वच्छ रखा जाए और इनके मेंटेनेंस का नियमित अपडेट दिया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *