Ranchi: झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यालय द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए इस फेरबदल के तहत स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित 15 डीएसपी का तत्काल प्रभाव से अलग अलग जिले में तैनात किया हैं. जारी आदेश के मुताबिक, विशेष शाखा मुख्यालय में लंबे समय से जमे कई अधिकारियों को वहां से हटाकर राज्य के विभिन्न जिलों और महत्वपूर्ण विंगों में भेजा गया है. इन अधिकारियों को रांची (ग्रामीण), खूंटी, कोडरमा, रामगढ़, देवघर, चतरा, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा, हजारीबाग, गुमला और सिमडेगा जैसे जिलों की कमान सौंपी गई है.
इसके अतिरिक्त, प्रशासनिक कार्यप्रणाली को गति देने के लिए कुछ अधिकारियों को स्थापना शाखा, सुरक्षित कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

इन 15 डीएसपी अधिकारियों का हुआ तबादला:
– कुंवर सिंह
– विनायक सिंह
– नीरज कुमार सिंह
– प्रवेश कुमार
– संदीप गुर्जर
– अजय कुमार
– मुकेश कुमार पांडेय
– शिवेंद्र
– बिद्या भूषण
– अतीन कुमार
– संजीव दास टोप्पो
– मो. तौफिक आलम
– अरविंद कुमार वर्मा
– गन्दूर उरांव
– दीपाली नायक
