पलामू : गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जहर देकर मारने का आरोप

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मौत की वजह...

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मौत की वजह जहरीले पदार्थ का सेवन बताया जा रहा है. मृतका पोखराहा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार राम की 25 वर्षीय पत्नी रीता कुमारी है. घटना के वक्त महिला के गर्भ में 9 माह का बच्चा पल रहा था. जिससे इस दोहरी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.
​मामले को लेकर मृतका के पति सत्येंद्र कुमार राम ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह और घर के अन्य सदस्य मजदूरी करने गए थे. घर पर केवल उसकी मां मौजूद थी. इसी दौरान रीता कुमारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

ससुराल वालों पर लगाया आरोप

​दूसरी तरफ, मृतका रीता कुमारी के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि ससुराल वालों ने ही महिला को जहर देकर उसकी हत्या की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार और विकास कुमार जवानों के साथ अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE- रांची से चाईबासा जेल शिफ्ट की जाएगी गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *