जपला में भाजपा की सांगठनिक बैठक संपन्न, बूथ मजबूती और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

Palamu: भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जपला में आयोजित की गई. बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत...

Palamu: भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जपला में आयोजित की गई. बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह एवं प्रभारी के रूप में गढ़वा जिला प्रभारी पंकज सिंह उपस्थित रहे. नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया.

संगठन मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया. इस अवसर पर सूर्या सिंह, सोमेश सिंह, संतोष सिंह, अजित सिंह, योगेंद्र सिंह, अखिलेश मेहता, अजय गुप्ता, सुधीर सिंह, राजकुमार गुप्ता, रंजीत पासवान, विनोद पांडे, रामेश्वर राम, प्रकाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रामराज मेहता, रवि रंजन सिंह, शशि पांडे, उदित सिंह, अप्पू सिंह, बीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, बिकास सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, शेखर सिंह तथा भीष्म सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ: सरायकेला : बालू घाट संचालन के विरोध में सपादा ग्राम सभा, सीमांकन के बिना खनन नहीं होने देने की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *