कोडरमा स्टेशन पर लावारिस बैग से 26 हजार मिलीलीटर से अधिक शराब बरामद

Koderma: ऑपरेशन “सतर्क” के तहत दिनांक 03.06.2026 को सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव के साथ आरक्षी दिलीप कुमार सिंह, आरक्षी रामबाबू...

Koderma: ऑपरेशन “सतर्क” के तहत दिनांक 03.06.2026 को सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव के साथ आरक्षी दिलीप कुमार सिंह, आरक्षी रामबाबू यादव एवं आरक्षी पूरण चन्द मीना, सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोडरमा के बल सदस्य, कोडरमा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 4 व 5 पर समय करीब 11:00 बजे गश्त कर रहे थे.

गश्ती के क्रम में उक्त प्लेटफॉर्म संख्या 04/05 के हावड़ा एंड के अंतिम छोर पर पहुंचने पर दो काले रंग के बैग संदिग्ध अवस्था में रखे हुए देखे गए. उक्त बैग के आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी भी यात्री द्वारा उस पर अपना दावा पेश नहीं किया गया.

दो बैग से बरामद हुई भारी मात्रा में शराब

लिहाजा शंका के आधार पर सभी बैग को वहीं पर खोलकर चेक किया गया. जांच के दौरान एक काले रंग के बैग में 87 अदद Royal Mansion Gold Whisky बरामद हुई, जिसमें प्रत्येक की क्षमता 180 मिलीलीटर एवं अनुमानित कीमत 170 रुपये थी. वहीं दूसरे काले रंग के पिट्ठू बैग में 60 अदद Royal Mansion Gold Whisky बरामद हुई, जिसमें प्रत्येक की क्षमता 180 मिलीलीटर एवं अनुमानित कीमत 170 रुपये आंकी गई.

जिसके बाद मौके पर सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोडरमा के उपलब्ध गवाहों के समक्ष उपर्युक्त सभी अंग्रेजी शराब को समय 11:20 बजे जब्ती सूची बनाते हुए जब्त किया तथा आगे की कार्रवाई हेतु आरपीएफ पोस्ट कोडरमा लाया गया.

ALSO READ: बिजली संकट और ऑक्सीजन पाइप हादसे से भड़के हजारीबाग डीसी, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण; स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश

उत्पाद विभाग को सौंपा गया जब्त शराब

जब्त सभी अंग्रेजी शराब की कुल क्षमता 26460 मिलीलीटर एवं कुल कीमत 24,990 रुपये आंकी गई है. अग्रिम कार्रवाई हेतु जब्त शराब को उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द कर दिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *