कोडरमा में होगा अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Koderma: विश्व साइकिल दिवस एवं खेलो इंडिया के तहत कोडरमा में 14 जून को अस्मिता साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा...

Khelo India Cycling Competition

Koderma: विश्व साइकिल दिवस एवं खेलो इंडिया के तहत कोडरमा में 14 जून को अस्मिता साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसकी जानकारी साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार निशांत ने दी. उन्होंने बताया कि खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन तथा झारखंड साइकिल संघ के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अस्मिता महिला साइकलिंग सिटी लीग का आयोजन कोडरमा में किया जा रहा है.

300 प्रतिभागियों के भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य

यह कार्यक्रम विश्व साइकलिंग पखवाड़ा के तहत किया जाएगा. इसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है. महिला खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच देना, फिटनेस व स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, महिलाओं में स्वस्थ जीवन शैली और नियमित शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करना है. उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को जेजे कॉलेज से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक प्रातः 6:00 बजे से प्रतियोगिता कराई जाएगी. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. इसमें 300 प्रतिभागियों के भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है. इच्छुक प्रतिभागी अपनी साइकिल के साथ कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे.

ऑनलाइन लिंक के माध्यम से पंजीकरण अनिवार्य

इसके लिए खेलो इंडिया द्वारा उपलब्ध कराये गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से पंजीकरण अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाने वाले प्रतियोगियों के लिए आयोजन स्थल पर मैन्युअल पंजीकरण की भी व्यवस्था रहेगी. मैन्युअल पंजीकरण करने वाले प्रतिभागियों को आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा. संघ के सचिव प्रदीप कुमार रजक, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, सदस्य जतिन कुमार माथुर, राम वर्णवाल, महबूब आलम, नारायण रजक, अशाेक कुमार, शुभम कुमार आदि आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे.

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर मांगी गई रंगदारी, व्यवसायी मिहिर घोष का परिवार दहशत में, 50 लाख नहीं देने पर खोपड़ी खोलने की धमकी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *