रांचीः झारखंड भी राज्यसभा की दो सीटों को लेकर आने वाले दिनों में सियासी पारा चढ़ेगा। इसको लेकर गठबंधन में शामिल झामुमो और कांग्रेस की नजर रहेगी। वहीं भाजपा भी चाहेगी कि कम से कम एक सीटे खाते में आए। लेकिन विपक्ष के पास विधायकों की संख्या 24 है जो एक भी सीट जीतने के लिए पर्याप्त नहीं है। दरअसल दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद एक सीट खाली हो गई है। वहीं भाजपा से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है

गठबंधन की एकजुटता की अग्निपरीक्षा भी होगी:
राज्यसभा चुनाव में गठबंधन की एकजुटता की अग्निपरीक्षा भी होगी। इसकी वजह यह है कि झामुमो दोनों सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। वहीं कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि उनका दावा कम से कम एक सीट पर बनता है। बहरहाल गठबंधन में समन्वय कितना मजबूत रहता है, यह आने वाले दिनों में ही पिक्चर क्लीयर हो पाएगा। हालांकि गठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं जो दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए काफी हैं।
जानिए कैसा है गणित:
• झामुमो- 34 विधायक
• कांग्रेस – 16 विधायक
• राजद – 4 विधायक
• सीपीआई (माले) – 2 विधायक
भाजपा की क्या है स्थिति:
• भाजपा – 21 विधायक
• जद(यू)- 01 विधायक
• लोजपा (रामविलास)- 01 विधायक
• आजसू- 01 विधायक

