जमशेदपुर: महिला को सरेआम पीटा, एक गिरफ्तार

जमशेदपुर: जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती (रोड नंबर...

जमशेदपुर: जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती (रोड नंबर तीन) में शराब के नशे में धुत युवक ने एक महिला के साथ न केवल छेड़खानी की, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. इस पूरी घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि सड़क पर भीड़ मौजूद थी, लेकिन लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे. जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब महिला सड़क किनारे एक दुकान में गई. युवक ने पहले उस पर फब्तियां कसीं और छेड़खानी शुरू कर दी. जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी हिंसक हो गए. युवक ने महिला को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने महिला की साड़ी खोल दी. हैरानी की बात यह है कि यह पूरी वारदात बीच सड़क पर होती रही.आसपास के लोग और राहगीर खड़े होकर मंजर देखते रहे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर अपराधियों को रोकने या महिला को बचाने का साहस नहीं दिखाया.यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कन्हैया रजक नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है.सीसीटीवी फुटेज के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *