Koderma : जिला के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 में एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें नाबालिक समेत अन्य दो दुर्घटना के शिकार हो गये. घायलों की पहचान 12 वर्षीय रंगीला भुइयां और 17 वर्षीय सौरभ दास के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार टींकू कपूर अपने ऑटो में प्लास्टिक के स्क्रैप बोतल लोड कर कोडरमा सरकारी बस स्टैंड की ओर जा रहे थे. जिसमें रंगीला भुंइया और सौरभ दास सवार थे.

दो भाग में बंटा हाथ
इसी दौरान केडिया धर्म कांटा के समीप पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और ऑटो वही पलट गया. इधर ऑटो पलटने के कारण ऑटो में सवार 12 वर्षीय रंगीला भुइयाँ का दाहिना हाथ ऑटो में दब जाने के कारण दो भागों में बट गया. वहीं ऑटो चला रहे टिंकू कपूर के सिर में भी गंभीर चोट लग है. घटना के समय वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने दोनों घायलों को अपनी बाइक पर बैठाकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया. जहां रंगीला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जबकि टिंकू कपूर फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है.
ALSO READ : RIMS-2 निर्माण कार्य शुरू होते ही विरोध तेज, ग्रामीणों ने DC से की भूमि की रक्षा की मांग
