Koderma: जिले के धनबाद-गया रेलखंड के परसाबाद स्टेशन के समीप खड़ी कोसी सुपर एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18626 कोसी सुपर एक्सप्रेस हटिया से पूर्णिया कोर्ट जा रही थी.

ब्रेक लगते ही उठने लगा धुआं
बताया जा रहा है कि परसाबाद स्टेशन के पास ट्रेन के रुकते ही जनरल और स्लीपर कोच के निचले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा. धुआं और आग की लपटें देखकर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
यात्रियों में मची भगदड़
घटना के बाद यात्री घबराकर इधर-उधर भागने लगे. हालांकि रेलवे पुलिस और कर्मचारियों की तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की बड़ी हताहत की सूचना नहीं है. आग बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई और यात्रियों ने राहत की सांस ली.
Read Also: गिरिडीह: विश्व पर्यावरण सप्ताह पर ग्रामीणों ने लिया वृक्ष संरक्षण का संकल्प
करीब 30 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
घटना के कारण कोसी सुपर एक्सप्रेस करीब 30 मिनट तक परसाबाद स्टेशन के समीप रुकी रही. आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.
