Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर में 6 अगस्त को 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 10 बजे से कटेगी सप्लाई

Chakradharpur: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने चक्रधरपुर शहर के कई इलाकों में गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित...

Chakradharpur

Chakradharpur: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने चक्रधरपुर शहर के कई इलाकों में गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है. यह शटडाउन आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत आवश्यक तकनीकी कार्य के कारण लिया जा रहा है.

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी बिजली

JBVNL के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, चक्रधरपुर के अनुसार 33/11 केवी चक्रधरपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र से संचालित 11 केवी टाउन फीडर में कार्य किया जाएगा. इसके चलते सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

इन इलाकों में रहेगा असर

भगत सिंह चौक

थाना रोड

ब्लॉक कॉलोनी

मारवाड़ी स्कूल से आसनतलिया मिडिल स्कूल तक का क्षेत्र

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें और बिजली विभाग को सहयोग करें.

बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए लिया गया शटडाउन

JBVNL ने बताया कि यह शटडाउन विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से लिया जा रहा है. विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा.

शिकायत या आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

चक्रधरपुर कॉल सेंटर: 9102935902

सहायक विद्युत अभियंता, चक्रधरपुर: 9431135941

कनीय विद्युत अभियंता, चक्रधरपुर: 8002509432

विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कार्य जनहित में किया जा रहा है.

ALSO READ: अपील में देरी पर हाईकोर्ट ने सरकार के रवैये पर जताई नाराजगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *