Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी,40 दिनों में दूसरा दौरा, नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक जंग की तैयारी

चाईबासा: झारखंड के कोल्हान और सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को अब अंतिम अंजाम तक पहुंचाने की...

चाईबासा: झारखंड के कोल्हान और सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को अब अंतिम अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है. इसी कड़ी में शुक्रवार सीआरपीएफ डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह चाईबासा पहुंचे. सीआरपीएफ डीजी ने अपने इस दौरे के दौरान जमीनी स्तर पर तैनात जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, इस उच्च स्तरीय बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई. सीआरपीएफ डीजी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले 40 दिनों के भीतर वे दूसरी बार चाईबासा आए.
इससे पहले 19 जनवरी को उन्होंने क्षेत्र का दौरा किया था. सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ महीनों में सारंडा और कोल्हान के इलाकों में नक्सलियों की कमर तोड़ दी है.लगातार जारी ऑपरेशन्स के कारण नक्सली संगठनों में बौखलाहट है और उनके प्रभाव वाले क्षेत्र लगातार सिकुड़ रहे हैं.डीजी के इस दौरे से जवानों का मनोबल बढ़ेगा और तकनीकी व सामरिक रूप से अभियान को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *