Lohardaga:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को लोहरदगा जिला मुख्यालय स्थित बक्शीडिपा में नवनिर्मित जैव विविधता उद्यान (बायोडायवर्सिटी पार्क) का भव्य लोकार्पण किया जाएगा. जिला प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त पहल से विकसित यह उद्यान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

शोधकर्ताओं के लिए प्रमुख केंद्र बन सकता है
जैव विविधता उद्यान को इस प्रकार विकसित किया गया है कि यहां आने वाले लोग प्रकृति और पर्यावरण को करीब से समझ सकें. उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पौधों, औषधीय वनस्पतियों तथा स्थानीय जैव विविधता को संरक्षित और प्रदर्शित करने की विशेष व्यवस्था की गई है. पार्क में हरियाली, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए कई आकर्षक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे यह स्थान आने वाले समय में पर्यावरण प्रेमियों और प्रकृति शोधकर्ताओं के लिए एक प्रमुख केंद्र बन सकता है.
युवाओं को जैव विविधता के महत्व से अवगत कराना
इस उद्यान का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना ही नहीं, बल्कि आम लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं को जैव विविधता के महत्व से अवगत कराना भी है. यहां स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्रकृति संरक्षण, वन संपदा, पर्यावरणीय संतुलन तथा स्थानीय वनस्पतियों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही यह उद्यान शोधकर्ताओं और पर्यावरण से जुड़े लोगों के लिए अध्ययन का एक उपयोगी केंद्र भी साबित होगा.
पर्यावरण बचाने ऑर हरियाली बढ़वा देने का संदेश
इस अवसर को यादगार और प्रेरणादायक बनाने की लोकार्पण समारोह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जैव विविधता संवर्धन से तैयारी की गई जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण बचाने और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. जिला प्रशासन की ओर से है.
पर्यावरणीय विकास के लिए नई शुरुआत
समारोह में जिला प्रशासन एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी. कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत तथा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव मुख्य रूप से शामिल होंगे. उनकी मौजूदगी में इस महत्वपूर्ण परियोजना का लोकार्पण जिले के पर्यावरणीय विकास के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है.
अहम भूमिका निभाएगा
ज्ञात हो कि जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा विकसित यह जैव विविधता उद्यान आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराने में अहम भूमिका निभाएगा. जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं तथा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूत करें. “हरित लोहरदगा, समृद्ध लोहरदगा” के संकल्प के साथ बक्शीडिपा का यह जैव विविधता उद्यान जिले के विकास, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का नया प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है.
AlsoRead:बिराजपुर जंगल में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
