रांची में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Ranchi: रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश को समय रहते विफल...

Ranchi: रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने लटमा रोड स्थित नेपाली कॉलोनी के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे एक संदिग्ध नीली स्विफ्ट कार को घेर लिया. जांच के दौरान कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया गया. तलाशी में एक आरोपी के पास से लोडेड देसी पिस्टल और छह जिंदा गोलियां बरामद हुईं. वहीं वाहन से दो टांगी, दो बेसबॉल स्टिक, पांच मोबाइल फोन और एक टैबलेट भी जब्त किया गया.

तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित मिंज उर्फ लवेंडर, राकेश रंजन उर्फ गुड्डू और रोहित महली के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार सुमित और राकेश के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं.

ALSO READ: बिराजपुर जंगल में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

बरामद सामान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *