रांची में 8 मार्च को भाजपा के नव निर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह

रांची: नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत के बाद पार्टी ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने का...

रांची: नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत के बाद पार्टी ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है. इसके तहत 8 मार्च को राजधानी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा.

गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में होगा कार्यक्रम

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 8 मार्च को सुबह 11 बजे बोड़ेया रोड स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य साहू करेंगे, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भी हैं.

Also Read: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित, 958 अभ्यर्थी सफल

48 नगर निकायों के प्रतिनिधियों को किया जाएगा सम्मानित

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 48 नगर निकायों से भाजपा समर्थित महापौर, अध्यक्ष और पार्षद बड़ी संख्या में जीतकर आए हैं. इन सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यभर से निर्वाचित प्रतिनिधि भाग लेंगे.

कई वरिष्ठ नेता भी होंगे शामिल

समारोह में अरुण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

जीत की खुशी में आयोजित किया जा रहा समारोह

भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार के दबाव और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बावजूद नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बड़ी जीत दर्ज की है. इसी जीत की खुशी में यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *