जूस दुकानदार से तीन लाख की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर सात हजार लूटे, बीच-बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट

Ranchi: राजधानी रांची के कोकर में बीती 31 मई की रात राजीव तिवारी के जूस दुकान पर नशे में धुत युवक ने...

Ranchi: राजधानी रांची के कोकर में बीती 31 मई की रात राजीव तिवारी के जूस दुकान पर नशे में धुत युवक ने रंगदारी नहीं देने पर हंगामा, मारपीट और लूटपाट की. आरोपी ने न केवल दुकानदार से गाली-गलौज की ओर गल्ले से सात हजार नकदी भी लूट ली. बीच-बचाव करने पहुंची राजीव की पत्नी के साथ भी मारपीट की. मामले में सदर थाना में प्राथमिकी विकाश जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

रंगदारी नहीं देने पर की मारपीट

कोकर के सुंदर विहार निवासी राजीव तिवारी के अनुसार, 31 मई की रात करीब 8:30 बजे विकास जायसवाल नामक युवक नशे की हालत में उनकी जूस दुकान पर पहुंचा. आरोप है कि उसने आते ही दुकानदार से खर्चा-पानी के नाम पर तीन हजार रंगदारी की मांग की. दुकानदार द्वारा असमर्थता जताने और उसे शांत करने का प्रयास करने पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आया.

गल्ले से निकाले सात हजार रूपये, पत्नी से भी बदसलूकी

आरोप है कि हंगामे के दौरान आरोपी ने जबरन गल्ले में रखे सात हजार निकाल लिए. शोर सुनकर जब दुकानदार की पत्नी मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगीं, तो आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की. घटना के बाद आरोपी  फरार हो गया.

AlsoRead:निगम की दुकान दिलाने के नाम पर 8.12 लाख की ठगी, विरोध करने जान मारने की धमकी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *