Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

‘The Traitors 2’ में फुकरा इंसान से लेकर रिया चक्रवर्ती तक, सामने आई 21 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

Newswave Desk: करण जौहर का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ (‘The Traitors 2’) एक बार फिर नए सीजन के साथ लौटने जा...

'The Traitors 2'
From Fukra Insaan to Mallika Sherawat: The full list of 21 contestants for 'The Traitors 2' revealed.

Newswave Desk: करण जौहर का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ (‘The Traitors 2’) एक बार फिर नए सीजन के साथ लौटने जा रहा है. पहले सीजन की सफलता के बाद अब ‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. इस बार भी शो में धोखा, सस्पेंस और माइंड गेम्स का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. अब मेकर्स ने शो की रिलीज डेट के साथ 21 कंटेस्टेंट्स के नामों का भी खुलासा कर दिया है. ‘द ट्रेटर्स 2’ का प्रीमियर 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर होगा. शो के नए एपिसोड हर गुरुवार रात 12 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे. इस बार शो की शूटिंग जैसलमेर के शानदार सूर्यगढ़ पैलेस में हुई है.

‘द ट्रेटर्स 2’ के 21 कंटेस्टेंट्स

– रिया चक्रवर्ती – बॉलीवुड एक्ट्रेस
– क्रिस्टल डिसूजा – टीवी एक्ट्रेस
– रणवीर बरार – सेलिब्रिटी शेफ
– मल्लिका शेरावत – बॉलीवुड एक्ट्रेस
– शहनील गिल – शुभमन गिल की बहन
– अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) – यूट्यूबर
– मुनव्वर फारूकी – स्टैंड-अप कॉमेडियन
– रिदा थराना – कंटेंट क्रिएटर
– तान्या पुरी – डिटेक्टिव
– शालिनी पासी – रियलिटी शो स्टार
– सौंदस मौफकीर – स्प्लिट्सविला विनर
– हरमन सिंघा – एक्टर और एंकर
– अंश चोपड़ा – डिजिटल क्रिएटर
– आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) – स्टैंड-अप कॉमेडियन
– करण सिंह – माइंड रीडर और मेंटलिस्ट
– इक्का – रैपर
– पारुल गुलाटी – एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन
– श्वेता तिवारी – टीवी एक्ट्रेस
– प्रिश – डिजिटल पर्सनालिटी
– साहिल सलाथिया – एक्टर
– दलीप ताहिल – बॉलीवुड अभिनेता

इस बार शो में बॉलीवुड, टीवी, सोशल मीडिया, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट जगत की कई मशहूर हस्तियां एक-दूसरे को मात देती नजर आएंगी. ऐसे में दर्शकों को सस्पेंस और एंटरटेनमेंट से भरपूर सीजन देखने को मिलेगा.

ALSO READ: दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना, छात्र नेता ने दी कड़ी चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *