Ranchi : मनी लांड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री कमलेश सिंह की पत्नी मधु सिंह को इलाज के लिए अमेरिका जाने की इजाजत मिल गई है. पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया है. मधु सिंह की ओर से इलाज के लिए अमेरिका जाने के लिए पासपोर्ट रिलीज करने की याचिका दाखिल गई थी.
बताते चले कि कमलेश सिंह और उनकी पत्नी मधु सिंह पर वर्ष 2018 में आरोप गठित हो चुका है. कमलेश सिंह व उनके परिवार के खिलाफ पांच करोड़ 83 लाख 64 हजार 197 रुपये मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.

जमानत पर है तीनों आरोपी
इस मामले में कमलेश सिंह के पुत्र सूर्य सोनल सिंह, बेटी अंकिता सिंह व दामाद नरेंद्र मोहन सिंह भी आरोपी हैं. तीनों के खिलाफ आगे की अदालती कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी है. तीनों की ओर से पिछले दिनों ईडी के विशेष कोर्ट में डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल किया गया था. इसपर सुनवाई के बाद अदालत ने उसे खारिज कर दिया था. इसके बाद तीनों आरोपियों ने ईडी कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी. इसपर हाई कोर्ट ने आगे की अदालती कार्रवाई पर रोक लगाया है. हाई कोर्ट में यह मामला लंबित है. सभी आरोपी वर्तमान में जमानत पर हैं.
ALSO READ : झारखंड में राज्यसभा चुनाव की बिसातः सीएम हेमंत सोरेन से मिलने पहुंच रहे दिग्गज, सियासी पारा हाई
