Click Here
Click Here
Click Here

JPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ताओं को आवेदन का मिला मौका

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) के संबंध में एक...

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) के संबंध में एक महत्वपूर्ण जारी की है. यह सूचना विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

हाईकोर्ट के आदेश पर खुला पोर्टल:

झारखंड हाईकोर्ट द्वारा 20 फरवरी को विभिन्न याचिकाओं (W.P.(S) No. 1186/2026 एवं अन्य) पर पारित आदेश के अनुपालन में, आयोग ने याचिकाकर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करने का एक विशेष अवसर प्रदान किया है.आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, याचिकाकर्ता सात मार्च से 11 मार्च तक आवेदन कर सकते है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष लिंक केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए है जो संबंधित अदालती मामलों में याचिकाकर्ता हैं. यदि इनके अलावा कोई अन्य अभ्यर्थी इस लिंक के माध्यम से आवेदन करता है, तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.यदि याचिकाकर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होती है, तो वे कार्यालय अवधि में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक 9431301636, 9431301419 और 8929883832 नंबर पर संपर्क कर सकते है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *