मेदिनीनगर: अगला डिप्टी मेयर कौन बनेगा ? मनोज सिंह या सरप्राइज नाम?

मेदिनीनगर: मेदिनीनगर में डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज है. निर्विरोध निर्वाचित पार्षद और पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज...

मेदिनीनगर: मेदिनीनगर में डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज है. निर्विरोध निर्वाचित पार्षद और पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज सिंह की दावेदारी नीरा देवी के खुले समर्थन के बाद सबसे मजबूत नजर आ रही है. शुक्रवार को नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक में 18 से अधिक पार्षदों ने मनोज सिंह को माला पहनाकर और समर्थन पत्र सौंपकर अपनी एकजुटता दिखाई, जिससे पहली नजर में उनकी जीत सुनिश्चित लग रही थी.

डिप्टी मेयर पद की दौड़ रोमांचक

हालांकि, राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि क्या यह समर्थन अंत तक कायम रहेगा या केवल शक्ति प्रदर्शन भर था. साथ ही सवाल उठ रहा है कि मेयर अरुणा शंकर की ओर से कोई नया और चौंकाने वाला चेहरा सामने आ सकता है या नहीं. बाजार और निगम के गलियारों में तीन प्रमुख नामों के अलावा दो गुप्त नाम भी चर्चा में हैं, जिससे डिप्टी मेयर पद की दौड़ रोमांचक और सस्पेंस भरी बनी हुई है.

मेदिनीनगर का अगला डिप्टी मेयर कौन होगा?

मनोज सिंह ने भरोसा दिलाया है कि नगर निगम बनने के बाद वे सभी वार्डों का समान विकास करेंगे और किसी भी तरह के भेदभाव या भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेंगे. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या 18 पार्षदों का कुनबा मनोज सिंह को कुर्सी तक पहुंचाएगा या कोई अप्रत्याशित चेहरा डिप्टी मेयर बनेगा. जनता के बीच एक ही सवाल है, मेदिनीनगर का अगला डिप्टी मेयर कौन होगा?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *