Jamtara : जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़वा स्थित आवासीय कार्यालय में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने रविवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, आवास एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

क्षेत्रीय विकास और जनकल्याण के लिए हरसंभव प्रयास जारी: रवींद्रनाथ महतो
कार्यक्रम के दौरान रवींद्रनाथ महतो ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने को कहा. इस अवसर पर रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं तथा लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं. जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read : राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस के पर्यवेक्षक ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
