Ranchi : राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. सोमवार को नामांकन की आखि़री तारीख है और कांग्रेस को डर है कि कहीं हाथ से मौका न फिसल जायें. लिहाजा, प्रणव झा की नैया पार लगाने के लिए दिल्ली ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अजय शर्मा को क्राइसिस मैनेजर बनाकर रांची में उतारा है. रविवार की सुबह दोनों ऑब्जर्वर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास पर हाजिर हो गए. असल मकसद जेएमएम और कांग्रेस के बीच सब कुछ ऑल इज वेल दिखाना था.

शाम में जेएमएमएम विधायक दल की बैठक
शाम छह बजे जहां एक तरफ जेएमएम अपने विधायकों की बैठक बुलाई है, वहीं वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक दल की भी बैठक होगी. अंदरूनी खींचतान और मान मनौव्वल के इस खेल में दोनों पार्टियां यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि वोटिंग के दिन कोई क्रॉस कनेक्शन न हो जाए. गठबंधन के इस लव-हेट रिलेशनशिप में सोमवार की शाम ही तय करेगी कि प्रणव झा का दिल्ली का टिकट कंफर्म होता है या वेटिंग लिस्ट में ही रह जाता है.
ALSO READ : अवैध रूप से पर्यावरण मंजूरी लेने का आरोप, चार साल बाद नौ स्टोन क्रशर्स के संचालक समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
