डीआईजी किशोर कौशल ने बंशीधर नगर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

गढ़वा: पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल ने शनिवार को गढ़वा जिले के बंशीधर नगर अनुमंडल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने...

गढ़वा: पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल ने शनिवार को गढ़वा जिले के बंशीधर नगर अनुमंडल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की.उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस बल की तैयारियों को परखना और अपराध नियंत्रण के लिए रणनीति तैयार करना था.

एसडीपीओ कार्यालय का किए निरीक्षण:

डीआईजी ने सबसे पहले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने, विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच की. इसके अलावा अनुमंडल क्षेत्र में लंबित मामलों की स्थिति जानी और उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए. पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने के लिए तकनीकी और व्यावहारिक सुझाव दिए.

थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक:

डीआईजी ने क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की.बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की सूची अपडेट करने और उन पर कड़ी नजर रखने को कहा. उन्होंने रात्रि और दिन की गश्ती को और अधिक सक्रिय बनाने का निर्देश दिया ताकि असामाजिक तत्वों में भय बना रहे.डीआईजी ने जोर दिया कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होनी चाहिए.उन्होंने अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर जनविश्वास जीतने की सलाह दी.

न्यायालय परिसर की सुरक्षा का जायजा:

क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी ने बंशीधर नगर न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी भौतिक निरीक्षण किया. उन्होंने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैद रहने और परिसर में आने-जाने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया.उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *