Click Here
Click Here
Click Here

डिप्टी मेयर के लिए लॉबिंग तेज, पार्षदों को पांच से दस लाख तक का ऑफर 

रांची: होली बीत चुकी है और अब शहर की राजनीति का नया केंद्र डिप्टी मेयर पद बन गया है. भाजपा, कांग्रेस और...

रांची: होली बीत चुकी है और अब शहर की राजनीति का नया केंद्र डिप्टी मेयर पद बन गया है. भाजपा, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) तीनों ही दल डिप्टी मेयर की सीट पर अपनी-अपनी संभावनाएं तलाशने में जुट गये हैं. इस बीच निर्दलीय पार्षद भी डिप्टी मेयर बनने के लिए लॉबिंग शुरू कर चुके हैं.

पांच से दस लाख तक का ऑफर

डिप्टी मेयर बनने के लिए पार्टी लाइन से अलग व्यक्तिगत रूप से भी पार्षदों को अपने पक्ष में करने की तमाम कोशिश कर रहे हैं. दावों और वादों के अलावा पार्षदों को प्रलोभन देने में भी प्रत्याशी पीछे नहीं हट रहे.

नये पार्षदों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि डिप्टी मेयर की कुर्सी पर बैठने की चाहत रखने वाले पार्षद समर्थन देने के लिए पैसे तक देने के लिए तैयार बैठे हैं. पार्षदों को पांच लाख रुपए से लेकर दस लाख रुपए तक का ऑफर दिया जा रहा है.

Also Read: चतरा: सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सुबह होते ही डिप्टी मेयर के लिए जोर आजमाइश करने वाले पार्षद शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक पार्षदों के घर पहुंच जा रहे हैं. डिप्टी मेयर के ज्यादा दावेदार सामने आए तो डिप्टी मेयर का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएगा वैसे-वैसे लॉबिंग और भी तेज होगी और पार्षदों के भाव भी बढ़ने लगेंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *