Palamu: अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पलामू पुलिस पूरी तरह से रेस नजर आ रही है. इसी कड़ी में जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर में एक बड़ा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश पर चैनपुर थाना और शहर थाना की संयुक्त टीम ने इस चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया. पुलिस द्वारा अपराधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज रविवार की शाम को भी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गांधीपुर इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग की.

यह भी पढ़ें: एसटीपी कार्य में लापरवाही से सड़क बनी हादसों का कारण, फिसलन में भाकपा नेता समेत कई लोग घायल
हेलमेट पहनें, कागजात रखें साथ
इस विशेष अभियान के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई. पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने वाले चालकों को रोककर सख्त हिदायत दी. नियमों की अनदेखी करने वाले कई चालकों को पहली बार समझाकर छोड़ दिया गया और आगे से गाड़ी के सभी जरूरी कागजात और हेलमेट के साथ ही सड़क पर निकलने की चेतावनी दी गई. वहीं, नियम तोड़ने वाले कुछ वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना ले आई. सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस का यह कड़ा रुख आगे भी लगातार जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल नंबर, वर्चुअल आतंक: प्रिंस खान की रंगदारी वाली कॉल्स के आगे क्यों बेबस है पुलिस, जानिए इनसाइड स्टोरी
