Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: बच्चा चोरी की अफवाह में दो विक्षिप्तों की पिटाई, पुलिस ने समय रहते बचाई जान

जमशेदपुर: जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है, जिससे लोगों में डर का...

जमशेदपुर: जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है. इसी अफवाह का शिकार शनिवार सुबह रसूनचोपा पंचायत के दो मानसिक रूप से अस्वस्थ लोग हो गए. लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया, बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट भी की.

शनिवार सुबह करीब 10 बजे रसूनचोपा बस स्टैंड के समीप एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला और पुरुष को घूमते देख ग्रामीणों को शक हुआ. क्षेत्र में पहले से ही बच्चा चोरी की अफवाहें तैर रही थीं, जिसने आग में घी का काम किया.

ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया और पूछताछ शुरू कर दी. अपनी मानसिक स्थिति के कारण दोनों ही व्यक्ति अपनी पहचान बताने या सही जानकारी देने में असमर्थ थे. उनके मौन और असंतुलित व्यवहार को ग्रामीणों ने उनकी संलिप्तता मान लिया. जिसके बाद देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Also Read: NewsWave Exclusive: झारखंड में 35 हजार जल योजनाएं लंबित, 83 हजार में सिर्फ 48 हजार का सर्वे

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

भीड़ द्वारा दोनों विक्षिप्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई थी. स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने कोवाली थाना को सूचित किया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

उन्होंने उग्र भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोनों पीड़ितों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित थाने ले आए. थाने में प्राथमिक जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि दोनों व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हैं और उनका किसी भी आपराधिक गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *