पाकुड़: खेत में मिला डिलीवरी बॉय का शव, इलाके में सनसनी

पाकुड़: जिले के नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर गांव में शनिवार उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खेत में ताड़ के...

पाकुड़: जिले के नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर गांव में शनिवार उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खेत में ताड़ के पेड़ के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान एक डिलीवरी बॉय के रूप में हुई है.घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है. शनिवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण प्यादापुर स्थित खेतों की ओर से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर ताड़ के पेड़ के नीचे पड़े एक युवक पर पड़ी. पास जाकर देखने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम जमा हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी.

सूचना पाकर नगर थाना में पदस्थापित एएसआई मनदीप मेहता अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस की शुरुआती छानबीन में मृतक की पहचान मनोहर मंडल के रूप में हुई है, जो हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई गांव का निवासी था. स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मनोहर एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था.तलाशी के दौरान पुलिस को शव के पास से एक पुड़िया मिली है, जिसमें संदिग्ध पाउडर जैसा पदार्थ बरामद हुआ है. पुलिस को अंदेशा है कि यह जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसका सेवन करने से युवक की मृत्यु हुई.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *