Click Here
Click Here
Click Here

अपने ही परिसर में बेबस शिक्षा विभाग! DEO ऑफिस में बढ़ता कब्जा, तीन माह से कार्रवाई का इंतजार

NCC के कथित निर्माण, गेट पर गुमटी और अवैध पार्किंग से सिकुड़ता परिसर, पत्राचार के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई रांची: राज्य...

  • NCC के कथित निर्माण, गेट पर गुमटी और अवैध पार्किंग से सिकुड़ता परिसर, पत्राचार के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

रांची: राज्य में शिक्षा व्यवस्था को दिशा देने वाला विभाग अपने ही कार्यालय परिसर को अतिक्रमण से नहीं बचा पा रहा है. रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय परिसर में लगातार बढ़ते कब्जे और अवैध निर्माण को लेकर विभाग की बेबसी खुलकर सामने आ रही है. तीन माह पहले प्रशासन को पत्र लिखे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है.

रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय परिसर में बढ़ते अतिक्रमण ने शिक्षा विभाग की स्थिति को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. हालात यह हैं कि अपने ही परिसर में हो रहे कब्जे को हटाने के लिए विभाग को बार-बार जिला प्रशासन और नगर निगम से गुहार लगानी पड़ रही है.

Also Read: रामगढ़: चूटूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, लंबे जाम से घंटों थमी रही रफ्तार

पहले निगम के आयुक्त को अब अनुमंडल पदाधिकारी को लिखा पत्र

डीईओ की ओर से 31 दिसंबर 2025 को रांची नगर निगम के नगर आयुक्त और 29 जनवरी 2026 को रांची के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर बताया गया था कि कार्यालय परिसर की खाली जमीन पर एनसीसी की ओर से बिना अनुमति निर्माण कार्य किया जा रहा है.इससे कार्यालय परिसर की जगह लगातार कम होती जा रही है और अन्य जगहों का भी दुरुपयोग होने लगा है.

पर गुमटी और अवैध पार्किंग से सिकुड़ता परिसर
गुमटी और अवैध पार्किंग से सिकुड़ता परिसर

इतना ही नहीं, डीईओ कार्यालय के मुख्य गेट के पास अवैध गुमटा का संचालन और गाड़ियों की पार्किंग भी होने लगी है. इससे रोजाना कार्यालय आने वाले शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि अतिक्रमण हटाने की मांग किए तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

 शिक्षा के विस्तार के लिए दान में मिली थी जमीन

जिस जमीन को शिक्षा के विस्तार के लिए दान दिया गया था. दरभंगा महाराज ने शैक्षणिक कार्य के लिए जमीन दी थी. पहले बिहार के राज्यपाल के नाम दर्ज थी भूमि. बाद में शिक्षा विभाग के नाम हुई रजिस्ट्री अब परिसर में बढ़ते अतिक्रमण से शिक्षा विभाग परेशान है. जमीन पर कब्जा होता जा रहा है और विभाग बेबस नजर आ रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *