पल्स पोलियो जून चक्र 2026 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

Bokaro: प्रखंड सभागार, चास में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी पल्स पोलियो जून चक्र 2026 के सफल संचालन को लेकर...

Bokaro: प्रखंड सभागार, चास में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी पल्स पोलियो जून चक्र 2026 के सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पर्यवेक्षकों एवं संबंधित कर्मियों ने भाग लिया.

28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

बैठक में बताया गया कि 28, 29 एवं 30 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक “दो बूंद जिंदगी की” पिलाई जाएगी.

कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे: BDO

प्रखंड विकास पदाधिकारी, चास ने सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे.

बेहतर समन्वय और निगरानी पर जोर

बैठक में अभियान की सफलता के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सतत निगरानी बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया.

अभिभावकों से की गई अपील

बैठक के दौरान सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वे 28, 29 एवं 30 जून 2026 को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *