PF से 35.5 लाख की अवैध निकासी: न्याय के लिए रणधीर वर्मा चौक पर अनशन पर बैठा पीड़ित परिवार

Dhanbad: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के एक रिटायर्ड कर्मचारी की जीवनभर की जमा-पूंजी पर जालसाजों ने डाका डाल दिया है. मामला...

Dhanbad: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के एक रिटायर्ड कर्मचारी की जीवनभर की जमा-पूंजी पर जालसाजों ने डाका डाल दिया है. मामला धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां एक रिटायर्ड कर्मी के भविष्य निधि (PF) खाते से फर्जी हस्ताक्षर और जाली चेक के सहारे 35 लाख 50 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई. इस धोखाधड़ी के खिलाफ और न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार सोमवार से धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गया है.

यह भी पढ़ें: उपमुखिया संजय बोयपाई हत्याकांड: मुख्य आरोपी के परिवार का ग्रामीणों ने किया सामाजिक बहिष्कार

बैंक कर्मियों और दलालों पर साठगांठ का आरोप

पीड़ित सेवानिवृत्त कर्मी वासदेव ठाकुर ने सीधे तौर पर बैंक प्रबंधन और स्थानीय दलालों को इस साजिश का जिम्मेदार ठहराया है. पीड़ित का कहना है- “इतनी बड़ी रकम बिना किसी आंतरिक मिलीभगत के निकालना मुमकिन नहीं है. इसमें बैंक कर्मचारियों और दलालों की सीधी साठगांठ है.” जीवनभर की गाढ़ी कमाई डूब जाने से आहत और निराश होकर अब पीड़ित परिवार आर-पार की लड़ाई के मूड में है. प्रशासन से तुरंत ठोस कार्रवाई न होते देख उन्होंने आंदोलन का रास्ता चुना है.

पीड़ित परिवार की मुख्य मांगें

रणधीर वर्मा चौक पर धरने पर बैठे परिवार ने प्रशासन के सामने दो प्रमुख मांगें रखी हैं.
राशि की वापसी: ठगी गई पूरी रकम (35.5 लाख रुपये) पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द वापस दिलाई जाए.
दोषियों पर कार्रवाई: जालसाजी के इस खेल में शामिल बैंक कर्मियों और दलालों समेत सभी दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें: चतरा: टंडवा में ट्रांसपोर्टिंग रोड के समर्थन में उमड़ा रैयतों का सैलाब, झामुमो नेता बोले- विरोध करने वाले दलाल सुधर जाएं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *