UPSSSC Lekhpal Exam Date: उत्तर प्रदेश में लेखपाल बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार, यह परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य में कुल 7994 पदों को भरा जाएगा। काफी समय से उम्मीदवार परीक्षा तिथि के ऐलान का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 28 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया था। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 28 जनवरी 2026 ही तय की गई थी। जिन अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में कोई बदलाव करना था, उन्हें 4 फरवरी 2026 तक सुधार का मौका दिया गया था। इसके बाद आयोग ने 26 फरवरी 2026 को पात्रता परिणाम जारी कर दिया।

Read Also: UPSC Topper From Bihar: बिहार के इस्तित्व आनंद ने हासिल की 50वीं रैंक, गांव में जश्न का माहौल
वैकेंसी का पूरा विवरण
इस भर्ती में अलग-अलग श्रेणियों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए सबसे अधिक 3205 पद तय किए गए हैं। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 792 पद निर्धारित हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 2158 पद रखे गए हैं। इसके साथ ही अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1679 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 160 पद तय किए गए हैं। इस तरह सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 7994 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Read Also: Women’s Day 2026: बोकारो की अमलो रेलवे साइडिंग में महिलाओं का साहस, चला रहीं भारी फीडर ब्रेकर मशीन
परीक्षा का पैटर्न
लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा लिखित रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा। परीक्षा में भारत का इतिहास, भारतीय राजव्यवस्था, भूगोल, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, सामान्य हिंदी, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान भी परीक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रहेगा। हर गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंक का 25 प्रतिशत काटा जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

