रांची में रिम्स-2 के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध तेज, कल मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे ग्रामीण

Ranchi: राजधानी रांची में कल यानी 11 जून को रिम्स 2 भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीण मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे....

Ranchi: राजधानी रांची में कल यानी 11 जून को रिम्स 2 भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीण मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. इसके लिए कई पुलिस अधिकारियों की तैनाती सुबह सात बजे से की गई है. ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं. रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है. अपनी जमीनों को बचाने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीण आंदोलन की राह पर हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का जबरन अधिग्रहण कर रही है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा. आंदोलनकारियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं. इस महाघेराव में भारी संख्या में किसानों और महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं.

यह भी पढ़ें: परिसीमन को लेकर हो समाज में चिंता, चाईबासा में बुद्धिजीवियों की बैठक में प्रतिनिधित्व घटने का विरोध

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *