Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: रिश्तों पर लगा दाग, छठीहार में आया जीजा नवजात समेत भाभी को लेकर फरार

Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला...

Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. छठीहार समारोह में शामिल होने आया एक युवक का जीजा कथित रूप से अपनी पत्नी को छोड़कर पीड़ित की पत्नी और नवजात बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया. आरोप है कि वह स्कूटी, मोबाइल और 16 हजार रुपये नकद भी साथ ले गया.

छठीहार में पहुंचा था जीजा

ग्रामीणों के अनुसार, पीड़ित युवक की पत्नी ने कुछ दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था. परंपरा के अनुसार 9 जून को नवजात के छठीहार संस्कार का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में रिश्तेदारों और गांव के लोगों को आमंत्रित किया गया था. पीड़ित ने अपनी बहन और जीजा को भी बुलाया था. दिनभर पूजा-पाठ, भोज और नृत्य-गान के बीच उत्सव का माहौल रहा.

रात में पत्नी और बच्चा गायब

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पीड़ित की पत्नी और नवजात बच्चा घर से गायब मिले. खोजबीन करने पर पता चला कि युवक का जीजा भी वहां मौजूद नहीं है. आरोप है कि वह अपनी पत्नी को गांव में छोड़कर पीड़ित की पत्नी और बच्चे को साथ लेकर चला गया.

Also Read: 58.92 करोड़ की जलापूर्ति योजना को लेकर बिला पंचायत के ग्रामीणों का धरना, जांच और जवाबदेही की मांग

स्कूटी, मोबाइल और नकदी ले जाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि घर के बाहर खड़ी स्कूटी, मोबाइल फोन और 16 हजार रुपये नकद भी गायब हैं. ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. घटना के बाद उसकी पत्नी भी सदमे में है. इस घटना से दोनों परिवारों में मायूसी का माहौल है और पूरे गांव में इसकी चर्चा हो रही है.

पीड़ित युवक और उसकी बहन छोटानागरा थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं. परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा महिला, बच्चे और सामान की बरामदगी की मांग की है. ग्रामीणों के अनुसार आरोपी बड़ाजामदा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है.

सारंडा के आदिवासी समाज में पारिवारिक रिश्तों को विशेष महत्व दिया जाता है. ऐसे में छठीहार जैसे शुभ अवसर पर हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. हालांकि, पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज होने और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *