झारखंड के IPS अधिकारियों के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसर, गृह मंत्रालय ने मांगे आवेदन

रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में पुलिस जांच सलाहकार और ‘विशेषज्ञ’ पदों के...

रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में पुलिस जांच सलाहकार और ‘विशेषज्ञ’ पदों के लिए आईपीएस अधिकारियों के आवेदन मांगे है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा गया है.

किन पदों पर होगी नियुक्ति?:

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, एसपी और डीआईजी रैंक के सक्रिय सेवा वाले अधिकारियों के लिए कुल तीन विशिष्ट पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं. जिनमें, पुलिस जांच सलाहकार, संगठित अपराध और सीमा पार आपराधिक मामलों के विशेषज्ञ और आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद रोकथाम विशेषज्ञ के पद शामिल है.
इन पदों के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त भाषा को लेकर है. चूंकि कांगो एक फ्रेंच भाषी देश है, इसलिए आवेदकों के लिए फ्रेंच भाषा में बोलने और लिखने का उत्कृष्ट ज्ञान होना अनिवार्य है. अंग्रेजी भाषा का ज्ञान वांछनीय श्रेणी में रखा गया है. इच्छुक और पात्र अधिकारी उचित माध्यम से अपने आवेदन 16 मार्च, तक गृह मंत्रालय को भेज सकते हैं.आवेदन केवल डिजिटल मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *