T20 World Cup final between India and New Zealand: आज, रविवार, 8 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जायेगा. इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है. सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंची है, वहीं टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनव में जगह बनाई. न्यूजीलैंड ने खिताब के प्रबल दावेदार साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया जबकि इंग्लैंड को हराने के लिए टीम इंडिया को नाको चने चबाने पड़े.

खिताबी मुकाबले की कुछ अहम बातें
- टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भारत चौथी बार पहुंची है
– दो बार टीम इंडिया विजेता रही
– एक बार फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा
– पिछली बार साल 2024 में भारतीय टीम विजेता बनी थी
– फाइनल में साउथ अफ्रीका को दी थी मात
– तीसरी बार यदि भारत टीम खिताब जीतती है तो ये रिकॉर्ड होगा.
दो मजबूत टीमों के बीच होगा जोरदार मुकाबला
टूर्नामेंट की शुरुआत से ही दुनिया भर की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरकार दो सबसे मजबूत टीमें फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं. ऐसे में मुकाबला सुपरहिट रहने की संभावना है. वर्तमान चैंपियन भारत के सामने इतिहास रचने का मौका है. अगर टीम इंडिया इस बार भी खिताब जीतने में सफल रहती है, तो वह लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी.

अबतक की टी-20 विश्वकप की विजेता टीमें
साल 2007 भारत
साल 2009 पाकिस्तान
साल 2010 इंग्लैड
साल 2012 वेस्टइंडीज
साल 2014 श्रीलंका
साल 2016 वेस्टइंडीज
साल 2021 ऑस्ट्रेलिया
साल 2022 इंग्लैंड
साल 2024 भारत
