शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग के ब्लड बैंक में रक्त संकट गहराया, मात्र 19 यूनिट रक्त उपलब्ध

Hazaribagh: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है. ताजा...

Hazaribagh: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को ब्लड बैंक में विभिन्न रक्त समूहों को मिलाकर कुल 19 यूनिट रक्त ही उपलब्ध है. ऐसे में दुर्घटना, प्रसव, थैलेसीमिया, कैंसर तथा अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार पर संकट मंडराने लगा है. जारी विवरण के अनुसार AB+ का 2 यूनिट, A+ का 5 यूनिट, B+ का 3 यूनिट और O+ का 9 यूनिट रक्त उपलब्ध है, जबकि AB-, A-, B- और O- जैसे सभी नेगेटिव रक्त समूहों का एक भी यूनिट स्टॉक में मौजूद नहीं है. नेगेटिव ब्लड ग्रुप की अनुपलब्धता आपातकालीन स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ा सकती है.

एक दिन में बढ़ा स्टॉक, लेकिन जरूरत के मुकाबले बेहद कम

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व भी ब्लड बैंक में गुरुवार को मात्र 13 यूनिट रक्त शेष रहने की खबर सामने आई थी. हालांकि अब स्टॉक बढ़कर 19 यूनिट पहुंचा है, लेकिन यह अस्पताल की दैनिक आवश्यकता की तुलना में बेहद कम माना जा रहा है. मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, जिनमें दुर्घटना पीड़ित, ऑपरेशन के मरीज, गर्भवती महिलाएं तथा थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित रक्त की आवश्यकता पड़ती है.

Read Also: रांची पुलिस का खुलासा: झारखंड हाई कोर्ट के वकील पर फायरिंग मामले में शूटर और साजिशकर्ता चचेरा भाई गिरफ्तार

स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील

स्वास्थ्य विभाग और समाजसेवी संगठनों ने नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि यदि स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करें तो अस्पताल में रक्त की उपलब्धता बनी रहेगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त मिल सकेगा.

मौजूदा रक्त भंडार

  • AB+ : 02 यूनिट
  • AB- : 00 यूनिट
  • A+ : 05 यूनिट
  • A- : 00 यूनिट
  • B+ : 03 यूनिट
  • B- : 00 यूनिट
  • O+ : 09 यूनिट
  • O- : 00 यूनिट

कुल उपलब्ध रक्त : 19 यूनिट

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में सहयोग करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *