बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत, जयराम महतो बोले- क्षेत्रीय दलों का बढ़ेगा मनोबल

Newswave Desk: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की है. सक्रिय राजनीति में आने...

Prashant Kishor wins
Prashant Kishor wins Bankipur by-election; Jairam Mahto says regional parties' morale will be boosted.

Newswave Desk: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की है. सक्रिय राजनीति में आने के बाद यह उनकी पहली चुनावी जीत है. इस जीत के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने उन्हें बधाई दी है.

जयराम महतो ने दी बधाई

जयराम कुमार महतो ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि बदलती राजनीति का संकेत है. उनके मुताबिक, प्रशांत किशोर ने जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया और लोगों का भरोसा जीतकर चुनाव में सफलता हासिल की. जयराम महतो ने कहा कि इस नतीजे से छोटी और क्षेत्रीय पार्टियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि अब मतदाता सिर्फ बड़े दलों को नहीं, बल्कि जनता के बीच काम करने वाले और जनहित के मुद्दे उठाने वाले नेताओं को भी मौका दे रहे हैं.

BJP के गढ़ में मिली जीत

जयराम महतो के अनुसार, प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट पर BJP उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की है. यह सीट पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पास थी और इसे पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है. ऐसे में इस जीत को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है.

ALSO READ: दहेज प्रताड़ना को ‘घरेलू विवाद’ समझकर न करें नजरअंदाज, बेटी की शिकायत मदद की पुकार हो सकती है: इलाहाबाद हाईकोर्ट 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *