Click Here
Click Here
Click Here

महिला दिवस पर ‘अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता’ का आयोजन, बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम

सिमडेगा: जिले में खेलकूद विभाग, भारत सरकार के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल की नगरी सिमडेगा के अल्बर्ट...

सिमडेगा: जिले में खेलकूद विभाग, भारत सरकार के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल की नगरी सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जिले भर की बालिका खिलाड़ियों ने लिया भाग

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले भर से आई बालिका खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में लंबी दौड़ सहित कई खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं.

Also Read: रांची: अरगोड़ा चौक स्थित लिकर बार में इनकम टैक्स की रेड

चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का मौका

बताया गया कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को खेलो इंडिया के तहत आयोजित राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा.

डीसी ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मौके पर उपायुक्त ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिला खेल प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है. महिला दिवस पर इस तरह के आयोजन से यहां की बच्चियों को आगे बढ़ने और सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *