Click Here
Click Here
Click Here

CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस: 15 मार्च को परीक्षा, सोमवार से जारी होगा एडमिट कार्ड 

रांचीः राज्यभर के सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 15 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से...

रांचीः राज्यभर के सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 15 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी. परीक्षा 100 अंकों की होगी. जिसमें 50 अंक के ऑब्जेक्टिव और 50 मार्क्स के सब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे.

बताते चलें कि राज्यभर में 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हैं. जिसमें केजी से 9वीं तक कुल 9,166 सीटें हैं. इसके एवज में अब तक 36,037 आवेदन जमा किए जा चुके हैं.

Also Read: झारखंड कैडर के IPS अफसर बहुप्रतिभा के धनी: किसी के पास MBBS, किसी के पास MBA, 18 अफसरों के पास मास्टर्स डिग्री

परीक्षा की फैक्ट फाइल

• परीक्षा तिथि: 15 मार्च

• परीक्षा समय: सुबह 10 बजे से 1 बजे तक

• परीक्षा पैटर्न: 50 मार्क्स ऑब्जेक्टिव और 50 मार्क्स सब्जेक्टिव

• कक्षा 11वीं की परीक्षा: 10वीं बोर्ड के परिणाम के बाद आयोजित होगी

• अब तक कुल आवेदन आए : 36,037

• ऑनलाइन आवेदनों की संख्य़ाः 26,089

• ऑफलाइन आवेदनों की संख्याः 9,948

• सीटों की संख्या: 9,166

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *