Click Here
Click Here
Click Here

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधवा सम्मान समारोह का आयोजन

पलामू: जिले के मेदिनीनगर स्थित झारखंड माटी कला बोर्ड कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहल ट्रस्ट के अध्यक्ष अविनाश...

पलामू: जिले के मेदिनीनगर स्थित झारखंड माटी कला बोर्ड कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहल ट्रस्ट के अध्यक्ष अविनाश देव के नेतृत्व में विधवा सम्मान और अधिकार जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, असिस्टेंट प्रोफेसर सुप्रिया सोनालिका, विनय प्रसाद, अधिवक्ता छाया सिंह और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह के दौरान उपस्थित विधवा महिलाओं पर पुष्प वर्षा की गई और उन्हें साड़ी व स्टॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.

Also Read झारखंड कैडर के IPS अफसर बहुप्रतिभा के धनी: किसी के पास MBBS, किसी के पास MBA, 18 अफसरों के पास मास्टर्स डिग्री

महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

मुख्य वक्ता नीता चौहान ने कहा कि नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है. सरकार विधवा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं. कार्यक्रम में वक्ताओं ने विधवा महिलाओं के प्रति सामाजिक सोच में बदलाव लाने और उन्हें समान अधिकार दिलाने पर जोर दिया.

जागरूकता और शिक्षा को बताया जरूरी

वक्ताओं ने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और जागरूक होंगी, तभी वे समाज में सम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ सकेंगी. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता ओंकार नाथ तिवारी ने किया. इस आयोजन को सफल बनाने में पहल ट्रस्ट के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *