Palamu: पलामू समाहरणालय के द्वितीय तल स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम मोहम्मद शकील अहमद के प्रशासनिक पदाधिकारी पद पर प्रोन्नत होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बताया गया कि आजादी के बाद पलामू जिले से पहली बार किसी कर्मी का प्रशासनिक पदाधिकारी के पद पर प्रमोशन हुआ है. इस उपलब्धि पर समाहरणालय के अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
कर्मियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
सम्मान समारोह में वरीय कार्यालय अधीक्षक सुनील कुमार, अंजना कुमारी, विनोद कुमार, सुधीर कुमार, उमाशंककांत मिश्रा, राम लखन राम सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

माला और गुलदस्ता देकर दी शुभकामनाएं
समारोह के दौरान अमरेश सिंह, रंजन सिंह, सूरज राम, राकेश कुमार, अनिल कुमार, मृत्युंजय सिंह, देवेंद्र कुमार, घनश्याम दुबे, सुशील कुमार तिवारी, आशुतोष पांडे और अशोक कुमार समेत अन्य सहकर्मियों ने मोहम्मद शकील अहमद को माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. सभी ने उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की.
ALSO READ : लोहरदगा: पेसा नियमावली पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित, ग्राम सभाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा
